Up Anganwadi Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, सीतापुर, झांसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, ललितुपर समेत कई जिलों में आंगवाड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper) के 16000 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। केवल महिला उम्मीदवार ही आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भर सकती हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2025
24 जिलों में होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के तहत हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, औरैया, गोंडा, देवरिया, बागपत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, एटा, महोबा, गौतम बुद्ध नगर, अंबेडकर नगर, चंदौली, बलरामपुर, संभल, बुलंदशहर, आगरा, बरेली, मऊ और चित्रकूट सहित 24 जिलों में नई नियुक्तियां की जाएंगी।
जिलेवार पदों की संख्या और लास्ट डेट
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत हापुड़ में 43 पदों के लिए 4 से 20 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। वहीं अमरोहा (12 पद) में 5 से 25 नवंबर और ललितपुर (22 पद) में 6 से 27 नवंबर तक, गोंडा में 8-28 नवंबर, देवरिया और बागपत में 10-30 नवंबर, जबकि सीतापुर और लखीमपुर खीरी में 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक आवेदन खुले रहेंगे। गाजियाबाद में 74 पदों के लिए 11 नवंबर से 2 दिसंबर तक और एटा (642 पद) व गौतम बुद्ध नगर (240 पद) में 11 नवंबर से 3 दिसंबर तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।
आगरा के 1019 पदों पर 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। अंबेडकर नगर, चंदौली और बलरामपुर में आवेदन 12 नवंबर से शुरू होकर 2-3 दिसंबर तक चलेंगे। बरेली, मऊ और चित्रकूट में आवेदन 15 नवंबर से शुरू होंगे और 5-6 दिसंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। संभल में 491 पदों के लिए 13 नवंबर से 6 दिसंबर और बुलंदशहर में 766 पदों के लिए 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक आवेदन होंगे।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
- अब पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भर दें।
- अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के खाली पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है। रिक्त पदों पर भर्ती करने या न करने का आखिरी फैसला चयन समिति के अधीन होगा।
