जॉब्स

SSB Head Constable Result 2024: जारी हुआ एसएससी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

SSB Head Constable Result 2024, Sarkari Result 2024: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSB Head Constable Result 2024

SSB Head Constable Result 2024, Sarkari Result 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSB Head Constable Result 2024: इन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

एसएसबी ने हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रिकल), कांस्टेबल (बढ़ई), कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (दर्जी), कांस्टेबल (माली), कांस्टेबल (मोची), कांस्टेबल (पशु चिकित्सा), कांस्टेबल (धोबी पुरुष), कांस्टेबल (नाई पुरुष), कांस्टेबल (सफाईवाला पुरुष), कांस्टेबल (रसोइया पुरुष), कांस्टेबल (रसोइया महिला) और कांस्टेबल (जल वाहक पुरुष) पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download SSB HC Result 2024

  • एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूजीसी नेट में इस बार 80 से ज्यादा सब्जेक्ट, इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

SSC HC, Constable Recruitment 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएसबी कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और रिक्रूटमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से एसएसबी में कुल 1638 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article