एजुकेशन

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट में इस बार 80 से ज्यादा सब्जेक्ट, इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

UGC NET December 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पर नजर डाल लें। इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन

Photo : Times Now Digital

UGC NET December 2024 Registration: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पर नजर डाल लें। इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यूजीसी नेट 2024 में आवेदन करने के लिए 19 नवंबर 2024 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी 2025 महीने में होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UGC NET 2024 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अगले पेज पर NTA UGC NET December 2024 Online Form के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7: आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NTA UGC NET December 2024 Online Form Apply online यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास करने वाले भी इसके लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं। ध्यान रहे कि 55% मार्क्स से पास होने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यूजीसी नेट एग्जाम में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 31 साल से कम होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article