RSSB Rajasthan Driver Recruitment 2025: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।
राजस्थान में ड्राइवर की वैकेंसी
राजस्थान में ड्राइवर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन लिंक जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Rajasthan Driver Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर OTR Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Rajasthan Driver Recruitment 2025 के ऑप्शन पर जाएं।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Driver Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
राजस्थान में ड्राइवर के पद पर निकली इस वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही विभाग के अनुसार अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी परिवहन वाहन को चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और और ड्राइवर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ड्राइवर (वाहन चालक) के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।
