रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 11,000 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

Major Recruitment in Railway : रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि हाल ही में रेलवे ने 4 बड़ी भर्तियों का ऐलान किया है। इन भर्तियों के जरिये 11,000 से भी ज्यादा पद भरे जाएंगे। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये शानदार मौका है।

RRB Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में एनटीपीसी और जेई समेत 4 नई भर्तियों का ऐलान किया है। इनमें से एक भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और बाकी भर्ती के लिए इसी महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सभी भर्तियों के जरिये कुल 11,813 पदों को भरा जाना है। ऐसे में रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हजारों लाखों युवाओं के लिए ये खुशखबरी है। यहां देखें चारों भर्ती से जुड़ी डीटेल्स...

रेलवे में निकली 11,000 से ज्यादा भर्ती

Railway recruitment 2025 (iStock)

NTPC में भर्ती के लिए कब होंगे एग्जाम? (RRB NTPC Recruitment 2025)

हाल ही में रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT-2 एग्जाम 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी की है। इससे अभ्यर्थियों को ट्रैवल प्लान बनाने में मदद मिलेगी। सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्तूबर 2025 को होनी है। इस भर्ती के जरिये रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद भरे जाने हैं। इस एग्जाम से 8,000 से भी ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये देश की सबसे बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर 2025 को जारी होंगे।

End of Feed