RRB Teacher Recruitment 2025: आरआरबी ने बदले शिक्षक भर्ती योग्यता के नियम, BEd डिग्रीधारकों को बड़ा झटका

RRB Teacher Recruitment 2025: आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलोटेड कैटेगरी के तहत कुल 1036 रिक्त पदों पर भर्त की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 16 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RRB Teacher Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रीरियल आइसोलेटेड भर्ती में प्राइमरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए बीएड वालों को अपात्र घोषित कर दिया है। आरआरबी ने प्राइमरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए संशोधित योग्यता नियम जारी किए हैं। हालांकि, मूल नोटिफिकेशन में बीएड धारकों को भर्ती के लिए योग्य माना गया था।

RRB Teacher Recruitment 2025

RRB Teacher Recruitment 2025

RRB Teacher Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने भी 11 अगस्त 2023 के अपने फैसले में कहा था कि प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने के लिए केवल बीटीसी (डीएलएड) डिप्लोमा धारक ही पात्र होंगे। बीएड अभ्यर्थी लेवल 1 यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीटीई के उस गजट को भी खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि अगर बीएड डिग्रीधारी लेवल 1 में पास होते हैं, तो उन्हें नियुक्ति के बाद छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा।

End of Feed