RPSC AE Result 2024: जारी हुआ आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट, यहां चेक करें कट ऑफ मार्क्स

RPSC Assistant Engineer Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

RPSC Assistant Engineer Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंके से भी आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC AE Result 2024

RPSC AE Result 2024

RPSC AE Cut Off Marks 2024: चेक करें कट ऑफ

आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 109.67 अंक हासिल करना होगा। वहीं, जनरल WE को 103, ओबीसी को 107.67, ईडब्ल्यूएस को 96.67 और एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 90.67 अंक हासिल करना जरूरी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed