Rajasthan Teachers Recruitment 2023: माध्यमिक शिक्षा, भारत सरकार ने सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान की आधिकारिक साइट educationsector.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होने वाली है और 1 मार्च 2023 को पूरी हो जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 9712 पदों के लिए भर्ती को सुनिश्चित करेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण को यहां पर चेक कर सकते हैं।
वैकेंसी का विवरण:
गैर टीएसपी क्षेत्र
सहायक शिक्षक: 9108 पद
टीएसपी क्षेत्र
सहायक शिक्षक: 604 पद
पात्रता मापदंड: उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन की मदद से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को चेक कर सकते हैं।
आवेदन फीस: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 100/- रुपये, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 70/- रुपये, SC/ST और PwD वर्ग के लिए 60/- रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
आवेदन कैसे करें: पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को राजस्थान एसएसओ वेबसाइट की मदद से लॉग इन करना होगा और यहां पर विवरण भरना होगा। इसके अलावा आवेदन फीस का भुगतान करें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। आवेदन करने के लिए लिंक 31 जनवरी को एक्टिव किया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार राजस्थान शिक्षा क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं।
