LIC AAO Notification 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार एएओ के पदों के लिए 15 जनवरी, 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं, जो आज 31 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर है। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन तीन राउंड के आधार पर किया जाएगा- पहले प्रीलिम्स परीक्षा, फिर मेन्स परीक्षा और अंत में इंटरव्यू राउंड होगा। सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को तीनों राउंड क्लियर करने होंगे।
LIC AAO आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। पद के लिए, संस्थान के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री भी जरूरी है।
LIC AAO 2023 फीस: अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 85 रुपये और सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 700 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।
LIC AAO रजिस्ट्रेशन 2023: कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट - licindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर बाईं ओर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- AAO जनरलिस्ट 2023 की भर्ती का चयन करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके रजिस्टर करें और फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें और इसे जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एलआईसी भर्ती के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द एएओ पदों के लिए आवेदन करें और आवेदन करने के लिए अंतिम क्षण तक का इंतजार ना करें। लेटेस्ट अपडेट के लिए, भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर लें।
