Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल यहां अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Constable Recruitment 2025
Rajasthan Constable Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan Constable Bharti 2024: ऐसे होगा चयन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
