NCL Recruitment 2024 Notification Apply Online: नॉर्दर्न कोलफाइड्स लिमिटेड (NCL) ने सहायक फोरमैन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों की कुल संख्या 150 है। इस भर्ती की जानकारी रोजगार समाचार (27 जनवरी-02 फरवरी 2024) में निकली है। खास बात यह है कि इन पदों पर अप्लाई के लिए हायर एजुकेशन की डिग्री नहीं चाहिए। इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, हालांकि जिस ट्रेड के लिए वे अप्लाई कर रहे हैं, उसमें डिप्लोमा भी होना चाहिए।
नॉर्दर्न कोलफाइड्स लिमिटेड में नौकरी
उपरोक्त (NCL Assistant Foreman Recruitment 2024) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (NCL Recruitment 2024 Apply Online Last Date) 5 फरवरी, 2024 है। चूंकि कम दिनों का समय बचा है, इसलिए ऑनलाइन अप्लाई में देरी न करें।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट एनसीएलसीएल (NCL Recruitment 2024 Official Website nclcil.in) पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NCL Recruitment 2024 How to Apply
- उम्मीदवार nclcil.in पर जाएं।
- NCL Recruitment 2024 Notification For 150 Assistant Foreman Vacancies, Apply Online Link पर क्लिक करें।
- यहां पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें।
कैसे होगा सेलेक्शन
आवेदकों का सेलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे, फीम जमा करने की भी अंतिम तिथि 5 फरवरी है। भर्ती अधिसूचना पीडीएफ के माध्यम से कुल 150 मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ई एंड टी सहायक फोरमैन ट्रेनी की रिक्तियां भरी गई हैं।
