MP Sarkari Naukri 2022, MP Vidhan Sabha Recruitment 2022: मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने स्टेनोटायपिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एमपी विधानसभा भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर 10 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर से शुरू की गई है।
मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सरकारी नौकरी निकली है।
MP Vidhan Sabha Vacancy 2022: यह पद खाली
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सहायक ग्रेड 3 के 40 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 2 पद और सुरक्षा गार्ड के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19500 रुपए से 62000 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी।
MP Vidhan Sabha Job 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता
स्टेनोटायपिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
MP Vidhan Sabha Bharti 2022: ऐसे होगा चयन
एमपी विधान सभा भर्ती के लिए चयनलिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की तारीख और समय तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
MP Vidhan Sabha Job Notification 2022: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 450 और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
