जॉब्स

LIC ADO Recruitment 2023: एलआईसी में 9000 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका, आज से करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 21, 2023, 04:37 PM IST

LIC ADO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड ने अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

LIC ADO Recruitment 2023

Photo : iStock

LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) ने अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर (ADO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी LIC ADO Recruitment 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 21 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 निर्धारित की गई थी।

LIC ADO Notification 2023: इतने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर के कुल 9394 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च 2023 को किया जाएगा। जबकि, मेन परीक्षा 8 अप्रैल 2023 को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

LIC ADO Exam 2023: परीक्षा में होंगे इतने सवाल

एलआईसी में अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 70 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि, मुख्य परीक्षा में 160 अंको के 160 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। एलआईसी में अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 51,500 रुपए महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

LIC ADO Eligibility: क्या होना चाहिए योग्यता

भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस डेवेलेपमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

LIC ADO Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

एलआईसी एडीओ भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article