जॉब्स

Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना में नौकरी के लिए करें आवेदन, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 20, 2023, 03:18 PM IST

Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 54वें कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आवेदन करने से पहले यहां जरूरी योग्यता जरूर जांच लीजिए।

Indian Army NCC Special Entry Scheme 2023: भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 54वें कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 55 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 54वें कोर्स के लिए आयु 19 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर्स की डिग्री भी होनी चाहिए। ध्यान रहे कि भारतीय सेना में इन पदों पर भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

(वीडियो साभार - Defence Direct Education)

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article