जॉब्स

RRC Railway Recruitment 2023: रेलवे में आई धमाकेदार नौकरी, 2000 से ज्यादा पदों पर अप्लाई का मौका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 11, 2023, 03:35 PM IST

RRC Railway Recruitment 2023: क्या आप रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यहां देखें क्योंकि रेलवे सेक्टर में नई नौकरी आई है, जिसके अनुसार 2026 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे, बता दें, इन पदों के लिए बेहद कम योग्यता मांगी गई है।

Image

रेलवे में 2026 पदों पर नौकरी

North Western Railway Recruitment 2023: ने कुल 2026 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें, यह उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जिनके पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट है। उम्मीदवार यहां से रेलवे विभाग में आई इस नई नोकरी के बारे में जानकारी देखें।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 की प्रमाणपत्र होना चाहिए। हालांकि इस नौकरी के लिए केवल एकेडमिक एजुकेशन की मांग नहीं की गई है, साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा गया है, जो कि संबंधित ट्रेड में होना चाहिए।

आयु सीमा

North Western Railway Apprentice के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए और 10 फरवरी, 2023 को 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं होनी चाहिए। यह 15 से 24 साल के युवाओं के लिए बेहतरीन रेलवे जॉब है।

कितनी देनी होगी फीस

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों, महिला उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा, बता दें, North Western Railway Apprentice भर्ती के लिए ज्यादा फीस का प्रावधान नहीं होता है।

इस लिंक से देखें आधिकारिक पीडीएफ - North Western Railway Apprentice Recruitment

कैसे करें अप्लाई

railway recruitment 2023 apply online माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आपको RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट rrcactapp.in या rrcjaipur.in पर जाने की जरूरत है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

North Western Railway Recruitment 2023 Notification के अनुसार, मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की जानी है उसमें मैट्रिक + आईटीआई अंकों के अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article