ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें सैलरी

ITBP MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 16 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 16 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।

ITBP Recruitment 2024

ITBP Recruitment 2024

ITBP MO Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 78800 रुपये से 2.09 लाख रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 67700 रुपये से 2.08 लाख रुपये और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 56100 रुपये से 1.77 लाख रुपये महीने सैलरी मिलेगी।

End of Feed