IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कई राज्यों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी विज्ञप्ति के तहत 456 पद भरे जाएंगे। आप जानते होंगे कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का एक उपक्रम है, जिसकी स्थापना 1964 में इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड और इंडियन रिफाइनरीज लिमिटेड के विलय से हुई थी। अगर आप भी यहां आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो 13 फरवरी, 2025 आवेदन कर सकेंगे, जानें क्या मांगी गई है योग्यता
IOCL अपरेंटिस भर्ती 2025 अधिसूचना 456 के लिए
आवेदकों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
रिक्तियों का विवरण
IOCL Recruitment 2025 Notification Pdf के अनुसार, इन राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी — दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड
कौन कर सकता है आवेदन
ट्रेड अपरेंटिस के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण किया हो और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
टेक्नीशियन अपरेंटिस के लिए संबंधित विषय में पूर्णकालिक तीन वर्षीय डिप्लोमा
ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ पूर्णकालिक डिग्री (बीबीए/ बीए/ बीकॉम/ बीएससी) होना चाहिए।
IOCL Recruitment 2025 Official Website
इच्छुक उम्मीदवार iocl.com से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को विस्तृत पात्रता शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए, ये रहा लिंक
कैसे होगा चयन
कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा। चयनित लोगों को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ध्यान रहे, जो अभ्यर्थी एनएपीएस (राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना)/एनएटीएस (राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना) पोर्टल पर पंजीकृत हैं और भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें चयन हेतु विचार किया जाएगा।
