जॉब्स

Intelligence Bureau Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, 28 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 22, 2023, 04:41 PM IST

Intelligence Bureau Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

Image

IB Recruitment 2023

Photo : iStock

Intelligence Bureau Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 28 जनवरी 2023 से आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी निर्धारित की गई है।

IB Recruitment 2023: इन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट के 1521 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 150 सहित कुल 1675 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

IB Job Notification 2023: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ‌ जबकि, एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

IB Latest Vacancy 2023: कितना मिलेगा वेतन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।‌ जबकि, एमटीएस पदों के लिए 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

IB Recruitment 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 28 जनवरी से 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य /अन्य पिछड़ा / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपए शुल्क देना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article