Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 8 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 8 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Navy SSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Indian Navy SSC Notification 2025) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 8 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई है।

Indian Navy SSC Recruitment 2025

Indian Navy SSC Recruitment 2025

Indian Navy SSC Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 60 पद, पायलट के 26 पद, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के 22 पद, एयर ट्राफिक कंट्रोलर के 18 पद, लॉजिस्टिक्स के 28 पद, एजुकेशन ब्रांच के 15 पद, इंजीनियरिंग ब्रांच के 38 पद, इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 45 पद और नेवल कंस्ट्रक्टर के 18 पद शामिल हैं।

End of Feed