Railway Company Government Job: रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑप इंडिया लिमिटेड (DFFCIL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 642 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
रेलवे में सरकारी नौकरी
रेलवे की सरकारी कंपनी में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
DFFCIL Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- dfccil.com पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर DFCCIL MTS, Executive, Junior Manager Recruitment 2025 के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
DFCCIL MTS Executive Junior Manager Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
DFCCIL Recruitment Eligibility: पदों के अनुसार योग्यता
इस वैकेंसी के अनुसार, एक्जीक्यूटिव (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा होना जरूरी है। एक्जीक्यूटिव (इलैक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा किया हो। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टॉफ के सभी आवेदको ने 10वीं या ITI पास किया हो आदि।
DFCCIL Recruitment 2025 मे अप्लाई करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। इस पद पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें पदों के अनुसार सैलरी मिलेगी। जूनियर मैनेजर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को 50000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं, एक्जीक्यूटिव के पद पर सेलेक्ट होने पर 30000 रुपये से 1,20,000 रुपये सैलरी होगी।
