BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Of Baroda Recruitment 2025) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यहां पर सेल्स ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Bank Of Baroda Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 417 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 6 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2025 थी। यहां आप बैंक ऑफ बड़ौदा में सेल्स ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सेल्स मैनेजर और एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकाली वैकेंसी
Bank Of Baroda Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- सेल्स मैनेजर - 227 पद
- ऑफिसर एग्रीकल्चर सेल्स - 142 पद
- मैनेजर एग्रीकल्चर सेल्स - 48 पद
BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बैंक ऑफ बड़ौदा के सेल्स ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित है। सेल्स मैनेजर के लिए उम्मीदवार किसी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Bank Of Baroda Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BOB Bank Of Baroda Sales Officer And Aggriculture Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Bank Of Baroda Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और डीईएसएम व महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।
