APSC CCE 2023: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी APSC CCE 2023 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
APSC CCE 2023: भरे जाएंगे इतने पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 913 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
Assam CCE 2023: कौन कर सकता है अप्लाई
असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री भी होनी चाहिए।
How to apply for APSC CCE 2023
- असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
- फिर Online Recruitment Portal पर क्लिक करें।
- इसके बाद APSC CCE 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
APSC CCE Application 2023: देना होगा इतना शुल्क
योग्य अभ्यर्थी असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
