Singh Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें सिंह वार्षिक राशिफल 2024

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 1, 2024, 12:44 PM IST

Singh Rashifal 2024 (सिंह राशिफल 2024): Leo Horoscope 2024,नए साल में सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। विदेश जाने की भी प्रबल संभावना है। जानिए नया साल आपकी करियर, स्वास्थ्य, लव और आर्थिक लाइफ के लिए कैसा रहेगा।

Singh Rashifal 2024 (सिंह राशिफल 2024) : Leo Horoscope 2024,पंचम राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक साहित्य व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। सिंह राशि का वर्ष 2024 का राशिफल निम्नवत है।

leo horoscope 2024

Leo Horoscope 2024 In Hindi

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Leo Health Horoscope 2024)

इस वर्ष हेल्थ बेहतर रहेगा। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक हेल्थ में थोड़ी प्रॉब्लम रहेगी। वृष संक्रांति अर्थात 15 मई के बाद समय अच्छा रहेगा। बी पी, लीवर तथा शुगर के रोगी सावधानी बरतेंगे। उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्ष में एक बार शुभ मुहूर्त में तुला दान करें।

End of Feed