Monthly Rashifal September 2021 Hindi: सितंबर,2021 का मासिक राशिफल, किसके लिए कैसा रहेगा ये महीना?

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), September 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये महीना।

September 2021 monthly horoscope in Hindi, Masik Rashifal
सितंबर 2021 का मासिक हिंदी राशिफल, September horoscope 2021 in Hindi 
मुख्य बातें
  • 16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे।
  • चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मिथुन राशि में है।
  • तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।

September 2021 Monthly horoscope (सितंबर 2021 मासिक राशिफल): इस माह सूर्य सिंह राशि में,बुध व शुक्र कन्या में,मंगल सिंह में,गुरु कुंभ में,शनि मकर राशि में व राहु वृष तथा केतु वृश्चिक में हैं।

16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मिथुन राशि में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस माह 16 सितम्बर के बाद मेष  व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-

सितंबर 2021 का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल- यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 16 सितम्बर के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 10 से 15 सितम्बर  के बीच व्यवसाय को लेकर  मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है।सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल-  राशि स्वामी शुक्र का पँचम गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है।जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 16 से 23 सितम्बर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा।  हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल-  इस माह व्यवसाय को नयी  दिशा देंगे ।16 सितम्बर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे।  आपका मन संतान की प्रगति  से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

4. कर्क राशिफल- व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 07 से 13 सितम्बर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 16 से 22 सितम्बर के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल- सूर्य 16 सितम्बर तक इसी राशि में रहेंगे फिर उसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्र गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 16 से 22 सितम्बर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल-शुक्र इस समय इसी राशि में है।परिवार में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा।हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- इस माह के 05 से 09 सितम्बर के मध्य  व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 22 सितम्बर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें।शुक्र का द्वादश गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

8. वृश्चिक राशिफल-  सूर्य व मंगल का दशम गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे।16 सितम्बर  के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे।जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

9. धनु राशिफल-  इस माह के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।17 से 24  सितम्बर के मध्य धन का  निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा  में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।गुरु व सूर्य लाभ देंगे।शुक्र का दशम गोचर लाभप्रद है।

10.मकर- शनि इसी राशि में हैं।शुक्र भाग्य भाव में गोचर रत हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन  को नई  दिशा देंगे।प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं । नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार  को बहते जल में नारियल 
प्रवाहित करें।श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

11. कुम्भ राशिफल: सूर्य व शुक्र मंगल के साथ 16 सितम्बर के बाद राशि से खष्ठम रहेंगे। धन  ज्यादा व्यय न हो इस  पर ध्यान दें। मकर व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

12 मीन राशिफल- 16 सितम्बर के बाद सूर्य सप्तम व राशि स्वामी गुरु द्वादश गोचर करेंगे।जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 19 से 27 सितम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व  उनकी तीन परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर