आज का राशिफल 8 नवंबर 2020: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता, जानिए कैसा होगा आज का दिन

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2020: आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Horoscope daily astrology Aaj ka rashifal 8 November 2020 today
Aaj ka rashifal 8 November 2020 today 
मुख्य बातें
  • मेष व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में होगी सफलता की प्राप्ति
  • मिथुन व तुला राशि के छात्र पा सकते हैं जॉब में नवीन अवसर
  • शनि अपनी राशि मकर में है, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। शनि अपनी राशि मकर में है। गुरु धनु में व सूर्य तुला में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मकर व कुंभ राशि के जातक वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 8 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आपका आत्मबल आपकी प्रगति में बहुत सहायक है। मंगल व चन्द्र गोचर जमीन या मकान क्रय करवा सकता है। धन की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में संघर्ष का है। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। नए व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा  बैंकिंग,मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड  में लाभ देगा। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज मध्यम दूरी की धार्मिक यात्रा  हो सकती है। धन का आगमन है। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सूर्य व चन्द्र सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों की उन्नति होगी। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा का सकारात्मक प्रभाव आज व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे।  संतान के विवाह तय हो सकते हैं। जॉब को लेकर सुखद समाचार संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल ,गुरु व चन्द्रमा राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेगा।आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति होगी। उदर विकार से कष्ट होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि इसी राशि में है। शनि व चन्द्र गोचर राजनीति  से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में भी सफलता की प्राप्ति का समय है। हनुमानबाहुक का पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु,मंगल व चन्द्रमा का शुभ गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति देगा।आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।पीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर