Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है पर चिंता यह है की क्या यह अच्छाई बनी रहेगी इसलिए आप किसी भी तरह के नुकसान को लेकर परेशान होते चले जा रहे हैं, पर ऐसा सोचकर आप अपने कामकाज की अच्छी भली स्तिथि को भी व्यर्थ में कमजोर ही करते चले जा रहे हैं।
Vrischik Rashifal 14 December 2022
क्या करें – आपको लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं और आपको नुकसान करना चाह रहे हैं। कभी-कभी ऐसा होता भी है पर सिर्फ परेशान होते चले जाने से भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य तो बनाए रखना होगा और अगर नुकसान की स्तिथि उभर ही जाएगी तो तब की तब देखी जाएगी इसलिए नुकसान की चिंता लगाकर अपने आज को बिगाड़ते चले जाने से बचने की जरूरत है।
क्या न करें –आपकी कोशिशों के बावजूद आपके खर्चे बढ़े हुए नजर आ रहे हैं पर ऐसा लगता है जैसे आपकी कोशिशें भी इस बात से जुड़ी हुई हैं की आप कुछ नया करें और उसमें भी कोई न कोई खर्चा करते चले जाएँ। हो सकता है बिना जानकारी की वजह से भी ऐसा विचार बन रहा हो।
रिश्तेनाते – रिश्तों के प्रति आपका समर्पण है पर उसमें थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी है, इसलिए किसी से भी बहस में पड़ते चले जाना ठीक नहीं है। चुप रह जाना कहीं अच्छा विकल्प है जो रिश्तों को संभाल सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
