Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 January 2023, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन परेशान है क्योंकि कई तरह की उलझनें आपको झेलनी पड़ रही हैं। आपने लोगों के लिए अच्छा सोचा और अच्छा करने की कोशिश की है पर हो सकता है लोग पीठ पीछे कोई न कोई खेल खेल रहे हों जिसके चलते आपकी उलझनें बढ़ी हुई हों।
वृश्चिक राशिफल, 6 जनवरी
क्या करें – शांति बनाए रखनी होगी और किसी भी बहस में पड़ते चले जाने से बचना होगा। सबसे बड़ी जरूरत यह होगी की आप जो बात कहें उस पर टिके रहें और उस विचार को बदलने की जरूरत ही न पड़े।
क्या न करें – काम से जो भी लाभ बन रहा है उसे बनाए रखना बहुत जरूरी है और आपकों लग रहा है की तकदीर आपका साथ नहीं दे रही जबकी आपकी कोशिशों में कोई कमी नहीं रही फिर भी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा होता है जिसमें हमारा बस नहीं चलता और ऐसे ही किसी दौर में अपनी सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखना ही जरूरी हो जाता है।
सेहत – सेहत की ओर ध्यान देना होगा और बार बार उभरती हुई परेशानियों को संभालने के लिए जांच और इलाज की भी जरूरत पड़ेगी। अगर किसी भी तरह की दर्द से आप झूंझ रहे हैं तो उसे समझना और दूर करना किसी जांच से ही संभव हो पाएगा।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की स्थिरता को बनाए रखने के लिए कई तरह की चुनौतियाँ हैं जिसकी वजह से आपका मन परेशान है और बार बार उभरती हुई चुनौतियाँ आपको इसलिए परेशान कर रही हैं क्योंकि वो बहस का मुद्दा बन जाता है और उस बहस से बचने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
