Aaj Ka Tula Rashifal 06 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – अपनों को लेकर मन परेशान हो सकता है क्योंकि अपनों से आपको उस तरह का सहयोग नहीं मिल पा रहा जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं। बनते बिगड़ते विचार हैं और बार बार हालात बदल जाते हैं जिसकी वजह से आपको मुश्किलें ज्यादा नजर आ रही हैं।
तुला राशिफल, 6 जनवरी
क्या करें – अपने व्यवहार को सुधारने के लिए आप थोड़ा सा नियमित हो जाएँ ताकि आपकी सूझबूझ लोगों को नजर आए। यह समय ऐसा है जो रोजमर्रा की मुश्किलें दिखा रहा है पर साथ ही साथ उन मुश्किलों को संभालने का रास्ता भी सुझाता चला जा रहा है।
क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को जरूरत से ज्यादा न बढ़ने दें इसलिए बहुत सारा धैर्य भी बनाए रखें। अगर मन में कोई असंतोष है तो उसे भी संभाल लें ताकि रिश्तों को संभालने में भी कोई गलती न होती चली जाए।
रिश्तेनाते – रिश्ते बहुत नाजुक हैं। अगर कोई खुश है तो कोई साथ ही साथ नाराज भी है खासकर लोगों से तालमेल बनाए रखने में आपको लोगों पर भरोसा तो करना ही पड़ेगा, तभी जाकर आप उनके नजरिए को समझ पाएंगे।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए और बचाए रखने के लिए हर तरह का प्रयास करना पड़ेगा क्योंकि यह करना आसान नहीं है। आमदनी बने रहना अच्छी बात है पर उसे बचाए रखना कहीं ज्यादा जरूरी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
