Aaj Ka Rashifal 2 August 2024: सावन मास की शिवरात्रि के दिन मेष राशि वालों नई बिजनेस डील पक्की कर सकते हैं। वहीं वृष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। कर्क राशि के जातक को टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करना होगा। तुला राशि वालों के लिए थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज के दिन कुंभ राशि के जातक को जॉब से खुश रह सकते हैं। मीन राशि वाले अपने बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा तृतीय रहकर बिजनेस में कार्य को लेकर नवीन अवसर दे सकता है। किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल होना बेहतर है। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा ।
आज का उपाय -श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
आज चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में पोस्ट परिवर्तन की सम्भावना है। बिज़नेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे । हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व बैगनी ।
आज का शुभ अंक --04 व 07
मिथुन
आज चन्द्रमा इसी राशि में है। आज का दिन व्यावसयिक कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। चन्द्रमा व बुध हेल्थ को लेकर खुश रखेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।
आज का उपाय --श्री विष्णु जी को फल व तुलसी दल अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -असमानी व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 07
कर्क
द्वादश चन्द्रमा जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं दे पा रहा है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। न्यू बिजनेस डील में अभी समय लग सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
सिंह
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। बहुत जल्द कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय --सातअन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 09
कन्या
कर्म भाव का चन्द्रमा जॉब में नित नई सफलता से खुश रख सकते हैं। राशि स्वामी बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। जॉब में नवीन पद आपको सफल करेगी।रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें । मूंग का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक -,04 व 08
तुला
शनि पंचम व चन्द्रमा दशम गोचर में है। गुरु अष्टम गोचर में है। जॉब में लाभान्वित होंगे ,करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग --सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक --02 व 07
वृश्चिक
अष्टम चन्द्रमा,सप्तम गुरु व चतुर्थ शनि जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंता का समाधान करेगा। कोई नई बिजनेस डील किसी कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे लेकिन लीवर के पेशेन्ट सावधान रहें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।आज का शुभ अंक --07 व 08
धनु
खष्ठम गुरु,सप्तम चन्द्रमा व तृतीय शनि धन का आगमन देगा। हेल्थ के तनाव से बचिए।मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। उड़द का दान भी करें।
शुभ अंक --05 व 08
आज का शुभ रंग --नारंगी व पीला
मकर
खष्ठम चन्द्रमा, कुम्भ का शनि जॉब में कुछ नवीन कार्यों को लेकर सशंकित कर सकते हैं। परिवार में जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ अंक -04 व 06।
आज का शुभ रंग -आसमानी व बैगनी
कुम्भ
चन्द्रमा पंचम,व शनि अब इसी राशि में हैं। शुक्र बिजनेस वर्क सफल करेगा। जॉब से खुश रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।
आज का उपाय ---श्री विष्णु जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व असमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन
चन्द्रमा का गोचर चतुर्थ होकर घर के लिए शुभ व मङ्गलमय है। तृतीय गुरु पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों को सफल करेगा । जॉब वर्क बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -मूंग का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
