Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: आज के दिन मिथुन राशि के युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। वहीं सिंह राशि के जातक व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। रविवार के दिन कन्या राशि के लिए व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। मकर राशि वालों का शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। परिवार में बड़े भाई का सपोर्ट रहेगा। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचने की जरूरत है। आइए जानें सारी राशियों का रासिफल।
मेष
दशम चन्द्रमा,राशि स्वामी मंगल व द्वितीय गुरु बिजनेस में आपको मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। बेहतर करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय ,- श्रावण माह में भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
नवम चन्द्रमा भाग्य के लिए शुभ है। आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव से बचें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहा है। जॉब प्रोग्रेस के लिए बेहतर समय है। जॉब चेंज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूबेहतरर्ण होगा। स्थान परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क
चन्द्रमा सप्तम लव लाइफ व दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ है। गुरु एकादश बिजनेस के लिए शुभ हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।अभी व्यवसाय में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे ।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर बेल पत्र,गंगा जल ,चावल व तिल अर्पित करें।
शभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 08
सिंह
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। दशम मङ्गल व गुरु व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सप्तअन्न का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
कन्या
आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम शिक्षा के लिए मङ्गलमय है। गुरु भाग्यभाव में हैं। जॉब को लेकर सफल करेगा। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -फलों का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
तुला
चतुर्थ बिजनेस में प्रोग्रेस देगा। जॉब को लेकर खुश करेंगे। लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मिथ्या अहंकार का त्याग करना होगा। खान पान में स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 05
वृश्चिक
सप्तम गुरु व तृतीय चन्द्रमा पारिवारिक सुख का कारक ग्रह है। जमीन क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा एकादश शुभ है। बिजनेस में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -06 व 08।शुभ रंग -नारंगी व पीला
धनु
द्वितीय भाव का चन्द्रमा शुभ है। जॉब व बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। शनि उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। परिवार में बड़े भाई का सपोर्ट रहेगा। धार्मिक सतसंग से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को मधु ,गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -02व 06
कुम्भ
चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव है। शनि इसी राशि में हैं। गुरु वृष में हैं। ऑफिस में ऑफिसर्स के बिहैव से परेशान रह सकते हैं । जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 08
मीन
मङ्गल तृतीय व चन्द्रमा एकादश गोचर करके बिजनेस के लिए शुभ हैं। बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।व का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
