Aaj Ka Mithun Rashifal 18 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: –अपनों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं और कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनों के लिए थोड़ा बहुत समय भी निकाल पा रहे हैं पर ऐसा लगता है जैसे वो समय पर्याप्त नहीं है।
Mithun Rashifal
क्या करें –अगर रिश्तों को संभालने में कोई कमी रह जाए तो आपकी कोशिशें भी विफल हो सकती है, ऐसे में अपनी प्राथमिकता को समझना होगा और लोगों से तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। लोगों की नाराजगियों को संभालना कभी-कभी कठिन होता है पर फिर भी कोशिश करने से ही बात बनेगी ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।
क्या न करें –ना तो लोगों की गलती निकालें और ना ही अपने निजी जीवन को परेशानियों की ओर ढकेलते चले जाएं। छोटी-छोटी बातों को भी अगर समय रहते ना संभाला जाए तो वो बड़ी समस्या में परिवर्तित हो जाती है इसलिए लोगों के प्रति कोई ऐसा रवैया ना बनाएं जिसमें आपकी गलती ज्यादा नजर आ रही है।
प्यार-मोहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में बहुत सारा भरोसा जगाना होगा क्योंकि रिश्ते भरोसा ही मांगते हैं और भरोसे की कमी हो जाए तो कोई भी रिश्ता टिक नहीं पाता इसलिए आपको रिश्तों से जुड़ी प्राथमिकता को तो समझना ही पड़ेगा।
काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको उसमें पैसा लगाना पड़ सकता है पर पैसे से जुड़े किसी भी प्रयास में आपका पैसा कहीं नुकसान की ओर जाता चला जाए, यह भी बहुत हद तक संभव है इसलिए हालात यह हैं कि कामकाज को संभालना है तो पैसे को और ज्यादा संभालना पड़ेगा। पैसे को जुटा लेने से भी नुकसान हो सकता है, इस बात को भी समझना ही पड़ेगा।
Horoscope Today, 18 November 2022: मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
