Aaj Ka Kark Rashifal 06 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन उचाट है क्योंकि कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। मैं तो यहाँ तक कहूँगा की अच्छी भली परिस्थितियों में भी जैसे आप कमियाँ या गलतियाँ ही निकालते चले जा रहे हैं। शायद इसी वजह से छोटी छोटी बातें बिगड़ सकती हैं और गलतफहमी पैदा हो सकती है।
Cancer Horoscope 06 January 2023
क्या करें – विचार विमर्श करेंगे तो अपनी क्षमताओं को निखारने में मदद मिलेगी और आप अपनी कोशिशों को सही दिशा दे पाएंगे। इस सारे प्रयास में लोगों की अच्छी सलाह लेने के लिए भी आपको बहुत धैर्य बनाए रखना होगा और उनकी बात सुननी होगी।
क्या न करें – अपनी कोशिशों पर इस रूप से भरोसा रखें की आपसे कोई गलती न होती चली जाए और आपका मन कहीं भटकता न चला जाए। कोशिश यह भी करें की जो भी आप कर रहे हैं उसमें कोई मतभेद न पैदा होता चला जाए।
काम और कारोबार – काम के प्रति आपको अपनी लगन को बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि उसी लगन में कमी होती हुई नजर आ रही है, जबकी हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं। आप अपने भरोसे को बढ़ायेंगे तो सबकुछ आपकी इच्छाओं के अनुकूल बनता चला जाएगा।
धन दौलत – अपनी गलतियों से आप अपनी आर्थिक स्तिथि को कमजोर करते चले जा रहे हैं। जल्दबाज़ी में खर्चे भी ज्यादा हो रहे हैं और पैसा भी कहीं न कहीं फँसता चला जा रहा है। रोजमर्रा के खर्चों की वजह से भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
