Rape of a Minor in Ranchi : रांची में रूह कांपने वाली घटना, 4 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर 2 महीने तक किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 01:04 PM IST

Ranchi Police: रांची में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। यहां चार युवकों ने एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दो महीने तक रेप किया है। किसी तरह पीड़ित उन दरिंदों के चंगुल से भाग निकली। पांच सितंबर को पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Rape of a Minor in Ranchi : रांची में रूह कांपने वाली घटना, 4 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर 2 महीने तक किया रेप
Photo Credit: Representative Image

Ranchi News : रांची जिले में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब एक नाबालिग लड़की के साथ दो महीने तक चार युवकों ने दरिंदगी की है। घटना जिले के पतरातू इलाके की है। यहां चार युवकों ने नाबालिग को स्कूल के पास से अगवा कर लिया था। फिर किसी स्थान पर ले जाकर उसे बंधक बनाकर रखा और चारों मिलकर दो महीने तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहे। 

किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली। वहां पांच सितंबर को सीधा अपने घर पहुंची। यहां परिवार वालों को खुद के साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी। इस पर परिजन तत्काल थाने पहुंचे। यहां आरोपियों के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। 

नौ जुलाई को नाबालिग को किया था अगवा

पुलिस ने रेप के आरोपियों रोशन यादव, निर्मल महतो और आशीष कुमार को हिरासत में लिया है। इनके चौथे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उसके परिजनों को भी सख्त पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने नाबालिग को नौ जुलाई को अगवा किया था। 

पिता ने गांव के ही चार युवकों पर अगवा करने की जताई थी आशंका

बेटी के लापता हो जाने पर पीड़िता के पिता ने पतरातू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने अपने ही गांव के चार युवकों को आरोपी बनाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर कोर्ट के फैसले के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!