टॉयलेट पेपर पर क्यों बने होते हैं डिजाइन? इस्तेमाल करते वक्त कभी आपके मन में आया यह ख्याल

जब भी हम टॉयलेट पेपर इस्तेमाल करते हैं, उस पर बने छोटे-छोटे फूल, लहरें या ज्योमेट्रिक डिजाइन शायद ही कभी हमारे ध्यान में आते हों। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ये पैटर्न सिर्फ सुंदर दिखाने के लिए होते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि आखिर टॉयलेट पेपर पर क्यों डिजाइन बने होते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jan 3 2026, 10:34 IST
क्यों होते हैं टॉयलेट पेपर पर डिजाइन01 / 07

क्यों होते हैं टॉयलेट पेपर पर डिजाइन

दरअसल, टॉयलेट पेपर पर बने डिजाइन उन्हें मजबूत और मुलायम बनाने के लिए होते हैं और इसे डिजाइन नहीं, एम्बॉसिंग (Embossing) कहते हैं।

02 / 07Photo : IStock

पेपर पर बना डिजाइन क्या कहलाता है?

बता दें कि टॉयलेट पेपर पर जो उभरे हुए पैटर्न होते हैं, उन्हें एम्बॉसिंग (Embossing) कहा जाता है। इसमें पेपर की परतों को एक सांचे में दबाकर उन पर खास पैटर्न बनाए जाते हैं।

03 / 07Photo : IStock

पेपर को मजबूत बनाने में मदद

एम्बॉसिंग से पेपर की अलग-अलग परतें आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाती हैं। इससे पेपर आसानी से फटता नहीं और गीला होने पर भी उसकी पकड़ बनी रहती है।

04 / 07Photo : IStock

दिखावा नहीं बहुत काम की चीज है ये डिजाइन

पेपर पर बने ये डिजाइन उन्हें मजबूत बनाते हैं, ना कि ये सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं। इतना ही नहीं डिजाइन वाले टॉयलेट पेपर ज्यादा सॉफ्ट और आरामदायक होते हैं।

05 / 07Photo : IStock

​सॉफ्टनेस के लिए बनाते हैं डिजाइन

उभरे हुए पैटर्न हवा की छोटी-छोटी परतें बना देते हैं, जिससे पेपर हमारे स्कीन पर सॉफ्ट फील होता है। यही वजह है कि बिना डिजाइन वाला पेपर अक्सर रूखा और सख्त लगता है।

06 / 07Photo : IStock

​पानी सोखने की क्षमता बढ़ती है

ये डिजाइन पेपर की Absorbency यानी पानी सोखने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पैटर्न की वजह से पेपर के सतह का एरिया बढ़ जाता है, जिससे पेपर जल्दी और बेहतर तरीके से नमी सोख लेता है।

07 / 07Photo : IStock

पकड़ भी बनती है बेहतर

उभरे हुए डिजाइन के कारण पेपर फिसलता नहीं है। साधारण चिकना पेपर हाथ में जल्दी स्लिप हो सकता है, जबकि डिजाइन वाला पेपर अच्छी ग्रिप देता है।