इस दुनिया में दो सौ से ज्यादा देश हैं जो धरती के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। कुछ पानी के बीच तो कुछ पहाड़ों के बीच। वैसे अधिकतर देश प्लेन लैंड में होते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी के बीच छोटे-छोटे द्वीप समूहों पर बसा है।
ये देश इसलिए खास है क्योंकि ये पानी के बीच 1-2 द्वीपों से मिलकर नहीं बना है बल्कि 7,641 द्वीपों से मिलकर बना है।
इस देश का नाम फिलीपींस है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपसमूह देश है।
यह देश प्रशांत महासागर में स्थित है, और यह देश अपनी प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।
यहां आपको सफेद रेत के समुद्री तट, हरे-भरे पर्वत, समुद्री गुफाएं और ज्वालामुखी मिल जाएंगे।
बता दें कि, इस पूरे देश को तीन भागों में बांटा गया है। जिनके नाम लूजोन, विसाय और मिंडानाओ है। यहां की संस्कृति इतनी समृद्ध है कि इस देश में 170 से ज्यादा स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं।