PM Kisan: इंतजार हुआ खत्म, शुक्रवार को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, सरकार ने किया कंफर्म

PM Kisan 22th Installment Date 2026: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। पिछले साल नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी होने के बाद से ही किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था। नवंबर 2025 में 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख क्या है?

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 10 2026, 08:04 IST
13 मार्च को आएगी 22वीं किस्त01 / 08

13 मार्च को आएगी 22वीं किस्त

लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों के लिए अब राहत भरी जानकारी सामने आई है। सरकार की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

02 / 08Photo : CANVA

सरकार ने किया कंफर्म

इस किस्त के जारी होते ही करोड़ों किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इसकी जानकारी पीएम किसान योजना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (अब एक्स) से दी गई है।

03 / 08Photo : CANVA

असम जा रहे पीएम मोदी

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के कोकराझार जाने वाले हैं, जहां वे कुछ बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी, पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे।

04 / 08Photo : CANVA

नवंबर में जारी हुई थी 21वीं किस्त

इससे पहले 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। सरकार इस योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किस्तों में आर्थिक सहायता देती है। पिछली किस्त मिलने के बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। 13 मार्च को किस्त जारी होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद लाभार्थी किसानों में खुशी का माहौल है।

05 / 08Photo : CANVA

2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में किस्त के रूप में पैसे भेजे जाते हैं, जिससे उन्हें खेती और अन्य जरूरतों में मदद मिल सके।

06 / 08Photo : CANVA

करोड़ों किसानों को मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना देश की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक मानी जाती है। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसान लाभ उठा रहे हैं।

07 / 08Photo : CANVA

9 करोड़ किसानों को फायदे

हर नई किस्त जारी होने पर बड़ी संख्या में किसानों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है।

08 / 08Photo : CANVA

बिहार के किसानों को 3,000 रुपये

पीएम किसान की 22वीं किस्त में बिहार के किसानों को 3,000 रुपये मिलेंगे। इसकी घोषणा बिहार सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही गई है।