UIDAI का यह नया ऐप नागरिकों के लिए एक सिंगल मोबाइल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा, जहां आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करना बेहद आसान होगा। अब जो काम पहले आधार सेवा केंद्र जाकर करना पड़ता था, वो मोबाइल से ही किया जा सकेगा। इस ऐप से आप अपनी जन्मतिथि या उम्र से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। निवास पता (address) बदल सकेंगे, बिना किसी केंद्र पर जाए। अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को भी मोबाइल से ही अपडेट कर पाएंगे।
यह ऐप केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि सुरक्षा पर भी ध्यान देगा। e-Aadhaar ऐप में AI और Face ID तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे यूजर की पहचान को सुरक्षित तरीके से सत्यापित किया जा सके। यह तकनीक पहचान चोरी या फर्जीवाड़े को रोकने में मदद करेगी। हालांकि, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए अभी भी केंद्र पर जाना आवश्यक रहेगा।
UIDAI ने बताया है कि नवंबर 2025 से अधिकांश डेमोग्राफिक्स अपडेट्स जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि ऑनलाइन किए जा सकेंगे। केवल बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए ही नामांकन केंद्र की आवश्यकता होगी। इससे लाखों लोगों को बार-बार केंद्र जाने की झंझट से राहत मिलेगी। photo-istock
अब तक आधार की जानकारी अपडेट करवाना कई लोगों के लिए समय लेने वाला और पेपरवर्क से भरा हुआ काम रहा है। UIDAI के अनुसार, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारियां बदलने की सुविधा तो पहले से थी, लेकिन यह प्रक्रिया हमेशा आसान नहीं रही। e-Aadhaar ऐप के जरिए UIDAI का लक्ष्य है। समय की बचत, फिजिकल विजिट में कमी और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना।
UIDAI की योजना है कि e-Aadhaar ऐप वर्ष 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है। बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए केंद्र पर जाना अब भी जरूरी रहेगा। ऐप लॉन्च होने के बाद यह पासपोर्ट, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड जैसे सरकारी डेटाबेस से स्वतः डेटा खींच सकता है, ताकि वेरिफिकेशन आसान हो सके। फिलहाल, यूजर्स को UIDAI की मौजूदा वेबसाइट या नामांकन केंद्रों के जरिए ही अपडेट प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, क्योंकि ऑनलाइन सेवाओं के लिए यह जरूरी है। पता या जन्मतिथि बदलने के लिए मान्य प्रमाणपत्र तैयार रखें। ऐप लॉन्च होने के बाद, पता या मोबाइल नंबर बदलने के लिए ऐप का उपयोग करें, ताकि केंद्र जाने की जरूरत न पड़े।