सामान्य तौर पर एक इंडक्शन कुकर 1200W से 2000W (यानि 1.2 से 2 यूनिट प्रति घंटे) बिजली खपत करता है। अगर औसतन 1500W का इंडक्शन माना जाए, तो यह एक घंटे में लगभग 1.5 यूनिट बिजली खर्च करेगा।LPG VS Induction: गैस सिलेंडर या इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, खरीदने से पहले पूरा गणित समझें
चार लोगों के परिवार में दिन में 2 से 3 बार खाना बनता है। ऐसे में इंडक्शन औसतन 2 से 3 घंटे रोज इस्तेमाल होता है। मान लें कि रोजाना 2.5 घंटे इंडक्शन चलता है, तो रोज की खपत लगभग 3.5 से 4 यूनिट तक हो सकती है।
अगर रोजाना औसतन 4 यूनिट बिजली खर्च होती है, तो एक महीने (30 दिन) में करीब 120 यूनिट बिजली की खपत होगी।
भारत में घरेलू बिजली दरें अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं, लेकिन औसतन 6 से 8 रुपये प्रति यूनिट मान लें तो: 120 यूनिट × 6 रुपये = 720 रुपये, 120 यूनिट × 8 रुपये = 96 रुपये यानि एक महीने में इंडक्शन पर खाना बनाने का खर्च लगभग 700 रुपये से 1000 रुपये के बीच आ सकता है।
अगर तुलना करें तो एक LPG सिलेंडर की कीमत 900-1100 रुपये तक होती है। ऐसे में इंडक्शन का खर्च लगभग बराबर या कई मामलों में थोड़ा सस्ता भी पड़ सकता है, खासकर अगर बिजली सस्ती हो।