चार्ट बनने के बाद किस ट्रेन में कौन-सी सीट है खाली, मोबाइल से ऐसे चेक करें और छठ पर घर जाएं

Train Ticket Vacant: त्योहारों पर घर जाना आज भी एक बड़ा मुश्किल काम है। पहली दिक्कत तो ऑफिस से छुट्टी को लेकर होती है और दूसरी यदि ट्रेन से जाना हो तो बड़ी मुसीबत है। आज भी ट्रेन में टिकट को लेकर 12 महीने मारामारी रहती है, खासतौर पर फेस्टिवल सीजन में। दिवाली और छठ पूजा में तो हालत और भी खराब हो जाती है और हर साल की तरह इस बार भी हालात बुरे ही हैं। पहले जाने को लेकर और अब आने को लेकर टिकट की दिक्कत हो रही है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 4 2025, 11:44 IST
​रेलवे की ओर से कई सारी स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं, बावजूद इसके बहुत ही कम लोगों को टिकट मिल पा रहा है। ट्रेन टिकट के दलालों पर नकेल कसने के लिए IRCTC की ओर से आधार वेरिफिकेशन जैसे कई कदम उठाए गए हैं लेकिन उसके बाद भी आम आदमी को टिकट नहीं मिल रहा है और एजेंट-दलाल आसानी से टिकट बुक कर ले रहे हैं। ​Image Credit : Canva01 / 08

​रेलवे की ओर से कई सारी स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं, बावजूद इसके बहुत ही कम लोगों को टिकट मिल पा रहा है। ट्रेन टिकट के दलालों पर नकेल कसने के लिए IRCTC की ओर से आधार वेरिफिकेशन जैसे कई कदम उठाए गए हैं लेकिन उसके बाद भी आम आदमी को टिकट नहीं मिल रहा है और एजेंट-दलाल आसानी से टिकट बुक कर ले रहे हैं। ​

​एक तरीका है जिसकी मदद से आप चार्ट बनने के बाद भी किस ट्रेन में कौन-सी सीट खाली है, इसका पता लगा सकते हैं और टीटीई से उस सीट को खरीद सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको IRCTC अकाउंट की जरूरत भी नहीं है यानी आप बिना लॉगिन किए ट्रेन में खाली सीट देख सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...​Image Credit : Canva02 / 08

​एक तरीका है जिसकी मदद से आप चार्ट बनने के बाद भी किस ट्रेन में कौन-सी सीट खाली है, इसका पता लगा सकते हैं और टीटीई से उस सीट को खरीद सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको IRCTC अकाउंट की जरूरत भी नहीं है यानी आप बिना लॉगिन किए ट्रेन में खाली सीट देख सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...​

सबसे पहले IRCTC ऐप को ओपन करें। फोन में है तो अच्छी बात है, नहीं है तो गूगल प्ले-स्टोर या ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। अब Train वाले विकल्प पर क्लिक करें। Image Credit : Canva03 / 08

सबसे पहले IRCTC ऐप को ओपन करें। फोन में है तो अच्छी बात है, नहीं है तो गूगल प्ले-स्टोर या ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। अब Train वाले विकल्प पर क्लिक करें।

​इसके बाद कई सारे विकल्प आपको दिखेंगे, उनमें से Chart Vacancy के विकल्प पर क्लिक करें।​​Image Credit : Canva04 / 08

​इसके बाद कई सारे विकल्प आपको दिखेंगे, उनमें से Chart Vacancy के विकल्प पर क्लिक करें।​​

अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी जिसे पर Reservation Chart दिखेगा। उसमें ट्रेन नंबर डालें और उस स्टेशन का नाम डालें, जहां से आपको यात्रा करनी है। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें क्लास यानी एसी, स्लीपर की जानकारी होगी।Image Credit : Canva05 / 08

अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी जिसे पर Reservation Chart दिखेगा। उसमें ट्रेन नंबर डालें और उस स्टेशन का नाम डालें, जहां से आपको यात्रा करनी है। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें क्लास यानी एसी, स्लीपर की जानकारी होगी।

​अब क्लास चुनें कि किसमें आपको सीट चाहिए। क्लास चुनने के बाद आपको राइट साइड में सीट नंबर दिख जाएगा जो खाली हैं। उनमें से किसी भी सीट पर जाकर बैठ जाएं और टीटीई से बात करके सीट को बुक कर लें​Image Credit : Canva06 / 08

​अब क्लास चुनें कि किसमें आपको सीट चाहिए। क्लास चुनने के बाद आपको राइट साइड में सीट नंबर दिख जाएगा जो खाली हैं। उनमें से किसी भी सीट पर जाकर बैठ जाएं और टीटीई से बात करके सीट को बुक कर लें​

​यह तरीका हमेशा के लिए कारगर है और किसी भी सीजन में इस तरीके से चलती हुई ट्रेन में चार्ट बनने के बाद खाली सीट की लिस्ट देख सकते हैं और आराम से यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको यह भी पता चल जाएगा कि कोई सीट कहां से कहां तक खाली है।​Image Credit : Canva07 / 08

​यह तरीका हमेशा के लिए कारगर है और किसी भी सीजन में इस तरीके से चलती हुई ट्रेन में चार्ट बनने के बाद खाली सीट की लिस्ट देख सकते हैं और आराम से यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको यह भी पता चल जाएगा कि कोई सीट कहां से कहां तक खाली है।​

​वैसे दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई सारे ट्रेन चलाई है। कई गाड़ियां आज से ही शुरू हो रही हैं। आज यानी 21 अक्टूबर को केवल मुंबई से 17 नई ट्रेन रवाना हो रही हैं जो कि बरौनी, गोरखपुर, भागलपुर और कानपुर जैसे स्टेशन के लिए हैं।​Image Credit : Canva08 / 08

​वैसे दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई सारे ट्रेन चलाई है। कई गाड़ियां आज से ही शुरू हो रही हैं। आज यानी 21 अक्टूबर को केवल मुंबई से 17 नई ट्रेन रवाना हो रही हैं जो कि बरौनी, गोरखपुर, भागलपुर और कानपुर जैसे स्टेशन के लिए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!