भारत में देखने और घूमने के लिए ढेर सारी जगहें हैं। घूमने के दौरान सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये होती है कि आप किस टाइम किस जगह घूमने जा रहे हैं। हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां की खूबसूरती अक्टूबर के महीने में और बढ़ जाती है।
सर्दियों से पहले आपको हर हाल में भारत के ऐसी जगहों की ट्रिप पर जाकर बेहतरीन यादों को संजो लेना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आप सर्दियों के शुरू होने से पहले अक्टूबर के महीने में अपनी ट्रैवल डायरी के पन्नों में किस जगह का नाम संजो सकते हैं।
भारत के स्वर्ग कश्मीर में सर्दियां शुरू होने से पहले एकबार आपको डल झील जरूर घूमने जाना चाहिए। अक्टूबर में ये जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है। यहां पहुंचकर आप शिकारा की सवारी करने के साथ हाउसबोट में ठहर सकते हैं।
ठंड की शुरुआत से पहले आपको गोवा भी एकबार जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा में अक्टूबर के महीन में आप समुद्र तटों का मजा लेने के साथ ही वहां की बीच लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।
उत्तराखंड में स्थित गंगा किनारे बसा शहर ऋषिकेश अक्टूबर के महीने के आसपास बिल्कुल जन्नत की तरह बन जाता है। ऋषिकेश में आप धार्मिक स्थलों पर घूमने के अलावा रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।
दक्षिण भारत के कर्नाटक में बसे हंपी की यात्रा सितंबर-अक्टूबर के महीने में करना बेस्ट माना जाता है। यूनेस्को की इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट में आप ऐतिहासिक इमारतों और बेहद पुरानी वास्तुकला का दीदार कर सकते हैं।
सितंबर-अक्टूबर के महीने में केरल में स्थित मुन्नार जरूर जाएं। यहां के चाय बागान आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे इसके अलावा यहां की हरियाली और बादलों से घिरा पहाड़ आपको अद्बभुत शांति देगा। मुन्नार में आप नेचुरल ब्यूटी का दीदार कर सकते हैं।