आज हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जो अधिक प्यार और ध्यान की हकदार हैं। इन जगहों पर आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का मेल होता दिखा जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित शांत और सुंदर हिल स्टेशन तवांग में आपको बौद्ध संस्कृति, तवांग मठ, और आसपास के पहाड़ी दृश्यों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के इच्छुक पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
हरी-भरी वादियों और धुंधली पहाड़ियों से घिरी जीरो घाटी भारत में मौजूद किसी नगीने से कम नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित ये जगह अपने गांवों के लिए भी जानी जाती है जहां ट्रैकिंग लवर्स और प्रकृति प्रेमी एकबार कम से कम जरूर आएं।
लिटिल तिब्बत के नाम से मशहूर स्पीति घाटी अनोखे पर्वतीय दृश्यों और शांत वातावरण की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
तमिलनाडु के दक्षिणी छोर पर स्थित धनुषकोडी एक छोटा सा कस्बा है। यहां का समुद्र तट और सुनसान वातावरण आपको दीवाना बना देगा। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस जगह पर लाइफ में कम से कम एकबार आपको जरूर जाना चाहिए।
हरियाली से घिरा वातावरण चाहने वाले पर्यटकों को मावलिन्नॉग काफी पसंद आ सकता है। मेघालय में स्थित इस छोटे से गांव में आपको प्रकृति और संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा।