प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरत वातावरण लिए भारत में एक ऐसी जगह है जिसे मिनी मालदीव के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के किशनगढ़ में मिनी मालदीव बसा है जिसे मून लैंड ऑफ राजस्थान भी कहते हैं।
जयपुर से मिनी मालदीव की दूरी महज 115 किलोमीटर ही है जहां आप आसानी से अपनी कार से भी पहुंच सकते हैं। जयपुर के साथ-साथ ये जगह दिल्ली से भी पास है।
मिनी मालदीव किशनगढ़ के डंपिंग एरिया में स्थित है जहां पहुंचकर चारों तरफ आपको मार्बल के पहाड़ दिखेंगे। यहां का नीला पानी पर्यटकों को काफी लुभाता है।
बेहद हसीन शाम में पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करके आपको बेहद अच्छी फीलिंग होगी। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए भी ये जगह बेस्ट है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का एक गाना यहीं शूट किया गया है। इसके अलावा किस किस को प्यार करूं और बागी 3 के गाने भी इस लोकेशन पर फिल्माए गए हैं।
इस जगह पर एंट्री के लिए आपसे कोई भी फीस नहीं ली जाएगी हालांकि, एंट्री के लिए आपको परमिशन लेनी होगी। सुबह 10 बजे से 6 बजे तक यह जगह खुली रहती है।