ना बिजली पूरा देशी, मोमबत्ती से जगमगाते हैं 350,000 कांच के टुकड़े, नहीं भूल पाओगे जयपुर

Mohan Mahal: कैंडल लाइट डिनर करते हुए जयपुर का सौंदर्य करीब से निहारना हो तब आपको इस प्यारी सी जगह का रुख करना चाहिए। इस जगह का अनुभव शायद ही आप कभी भूल सकें। चमचमाती दर्पण वाली दीवारों से ढका हुई ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jan 25 2025, 09:30 IST
गुलाबी शहरImage Credit : Tripadvisor01 / 06

गुलाबी शहर

गुलाबी शहर में अगर आप घूमने गए हैं तो इस बार की आपकी यात्रा बेहद खास होने वाली है। इस शहर में एक ऐसी जगह है जहां जाकर आपको रॉयल फीलिंग आ जाएगी। कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ उठाते हुए इस जगह को भूलना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा।

मोहन महलImage Credit : Tripadvisor02 / 06

मोहन महल

हम बात कर रहे हैं मोहन महल रेस्टोरेंट की। इस होटल की डिजाइन आपको आमेर किले की याद दिला देगी। 350,000 से अधिक कांच के टुकड़े से चमचमाती दर्पण वाली दीवारें आपको रॉयल्टी का एक अलग अनुभव प्रदान करेंगी।

नो इलेक्ट्रिसिटी रेस्टोरेंटImage Credit : Tripadvisor03 / 06

नो इलेक्ट्रिसिटी रेस्टोरेंट

बिना बिजली से चलने वाला हमारे देश में ये पहला रेस्टोरेंट है। मोमबत्तियों से जगमगाते कांच के टुकड़े यहां आपको अलग और अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे।

शीश महल की आ जाएगी यादImage Credit : Tripadvisor04 / 06

शीश महल की आ जाएगी याद

यहां का चप्पा-चप्पा शीश महल की स्थापत्य शैली को दर्शाता है। इस आश्चर्यजनक स्थान को 3 वर्षों की कठिन मेहनत के बाद सावधानीपूर्वक ढंग से बनाया गया है।

शानदार भोजन का लें मजाImage Credit : Tripadvisor05 / 06

शानदार भोजन का लें मजा

न केवल ये जगह आश्चर्यजनक है, बल्कि यहां का भोजन भी शानदार है। यहां आप विशिष्ट भारतीय व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। स्थानीय व्यंजनों का टेस्ट लेने के साथ ही महाराजाओं द्वारा पसंद किए गए जाने वाला भोजन भी आप खा सकते हैं।

टाइमिंगImage Credit : Tripadvisor06 / 06

टाइमिंग

यहां जाने के लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होगी। दोपहर का भोजन: शुक्रवार और शनिवार दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होता है। (डाइनिंग स्लॉट- पहला स्लॉट: दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक, दूसरा स्लॉट- दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक) टेबल बुक करने के लिए 91 6350492085 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!