हर हाल में देखना चाहिए दिल्ली के ये 5 हवेली, ज्यादातर पर्यटक होंगे अनजान

Travel Delhi: दिल्ली की यात्रा के दौरान कुछ जरूर देखने योग्य हवेलियां हैं जहां आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों में रुचि रखने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 13 2025, 12:49 IST
दिल्ली की हवेली01 / 06

दिल्ली की हवेली

समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए दिल्ली पर्यटकों को खासा लुभाती है। दिल्ली के वैभव और वास्तुकला की कहानी इसकी प्राचीन हवेली बयां करती है। दिल्ली में कुछ जरूर देखने योग्य हवेलियां हैं जहां आपको जाना चाहिए।

02 / 06Photo : Istock

गालिब की हवेली

पुरानी दिल्ली में स्थित गालिब की हवेली उर्दू के प्रसिद्ध कवि और शायर मिर्जा गालिब का निवास स्थान था। गालिब की जिंदगी और उनके साहित्यिक योगदान को करीब से जानने के लिए आपको यहां जाना चाहिए।

03 / 06Photo : Istock

हवेली धरमपुरा

दिल्ली की ऐतिहासिक हवेली धरमपुरा एक शानदार और प्राचीन मुगल आकर्षण के साथ बहाल की गई सुंदरता को प्रस्तुत करती है। मुगलकालीन प्रभाव को करीब से जानने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

04 / 06Photo : Istock

कथिका हवेली

अद्भुत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए कथिका हवेली फेमस है। पारंपरिक शिल्प कौशल के दीदार आपको यहां हो जाएंगे। सुंदर और आकर्षक कथिका हवेली आपको राजस्थान की हवेली की याद दिला देगी।

05 / 06Photo : Istock

नौ घरा

नौ ऐतिहासिक हवेलियों का एक समूह नौ घरा की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। नौ घरा आपकी ऐतिहासिक यात्रा को और भी ज्यादा जीवन्त बनाती हैं।

06 / 06Photo : Istock

बेगम समरू की हवेली

भारतीय और यूरोपीय शैलियों का मिश्रण आपको बेगम समरू की हवेली में देखने को मिलेगा। दिल्ली के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आपको यहां देखने को मिलेगा।