बिहार में है जगह, 300 सालों से चली आ रही है पंरपरा, नई नवेली दुल्हन भी हो जाती है निरामिष

Bihiain Village: आज हम आपको बिहार के जिस गांव के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं उसे जानकर आपको काफी हैरानी होगी। 300 साल से यहां परंपरा चली आ रही है जिसका आजतक लोग पालन कर रहे हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 4 2025, 17:10 IST
टूरिस्ट प्लेस01 / 06

टूरिस्ट प्लेस

घूमने-फिरने का शौक रखने वाले हमेशा से ही किसी ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां एडवेंचर भी हो सके। हम आपको बिहार में मौजूद ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

02 / 06Photo : Instagram

बिहिआइन गांव

हम बात कर रहे हैं बिहिआइन गांव की जो गया जिले में स्थित है। इस गांव से जुड़ी अनोखी बात ये है कि यहां पूरा गांव निरामिष यानि शाकाहारी है। यहां तक इस गांव में जो नई नवेली दुल्हन आती है वो भी पूरी तरह से निरामिष हो जाती है।

03 / 06Photo : Instagram

300 साल से चली आ रही परंपरा

बिहिआइन गांव में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। तकरीबन 400 की आबादी वाले इस गांव में बुजुर्ग हो या युवा पीढ़ी हर कोई इस परंपरा को निभाता आ रहा है।

04 / 06Photo : Instagram

ये है वजह

मान्यता है कि यहां ब्रह्म स्थान विराजमान है। ब्रह्म बाबा के कोप से बचने के लिए इस गांव के लोग मांस के सेवन से दूर रहते हैं। 300 से अधिक सालों से गांव में किसी ने भी मांसाहार का सेवन नहीं किया है। यह गांव पूरी तरह से वैष्णव है।

05 / 06Photo : Instagram

गांव वालों की करते हैं सुरक्षा

मान्यता है कि 300 साल से भी अधिक समय से ब्रह्म बाबा गांव वालों की सुरक्षा करते हैं। ब्रह्म बाबा का पिंड स्वरूप आज भी गांव में बना हुआ है।

06 / 06Photo : Instagram

प्याज, लहसुन भी वर्जित

मीट मांस और अंडा के अलावा यहां प्याज, लहसुन भी पूरी तरह से वर्जित है। शराब जैसी बुराइयों से भी गांव के लोग पूरी तरह से दूर रहते हैं।