200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy S24 Ultra की धड़ाम हुई कीमत, अब तक की सबसे कम कीमत में लाएं घर
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अमेजन 200 मेगापिक्सल वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन को Great Indian Festival Sale पर हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने का मौका दे रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 3 2025, 16:57 IST
Image Credit : Digit/Samsung01 / 09
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन में इस समय साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival लाइव है। कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को सेल में हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने का शानदार मौका दे रही है।
Image Credit : Digit/Samsung02 / 09
अमेजन की सेल डिस्काउंट का फायदा लेकर आप स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन गूगल, सैमसंग, एप्पल, के प्रीमियम स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और एयर कंडीशनर पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है।
Image Credit : Digit/Samsung03 / 09
अगर आप अपने लिए एक फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन की फेस्टिव सेल में आप सैमसंग की Galaxy S24 Ultra 5G को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
Image Credit : Digit/Samsung04 / 09
आपको बता दें कि Samsung Galaxy S24 Ultra को अमेजन में 1,34,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आपको इसे खरीदने के लिए न तो इतने रुपये खर्च करने होंगे और न ही टेंशन लेने होगी। आप इसे करीब आधे दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung05 / 09
Great Indian Festival Sale में कंपनी ग्राहकों Galaxy S24 Ultra पर फ्लैट 44% का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 74,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट टाइट है तो आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। 6 महीने की EMI पर आपको 12,500 रुपये हर महीने देनें होंगे।
Image Credit : Digit/Samsung06 / 09
अमेजन फेस्टिव सीजन ऑफर में ग्राहकों को Galaxy S24 Ultra बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। SBI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 550 रुपये से ज्यादा का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा आपको इसमें 3,749 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
Image Credit : Digit/Samsung07 / 09
Galaxy S24 Ultra की खरीदारी में आप सबसे अधिक बचत एक्सचेंज ऑफर में कर सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस पर पूरे-पूरे 47000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो इस 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को करीब 55000 रुपये में ही खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit/Samsung08 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राहकों को 6.8 इंच की डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Armor की प्रोटेक्शन दी है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलेगा।
Image Credit : Digit/Samsung09 / 09
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो इसे रियर पैनल में 200+10+50+12 मेगापिक्सल के चार धांसू कैमरे मिलने वाले हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है।