आज हम आपको इन तीनों कंपनियों के उन सभी प्लान के बारे में बात करेंगे जो सिर्फ कॉलिंग प्लान हैं यानी आपको यदि नंबर चालू रखने के लिए रिचार्ज कराना है तो ये आपके लिए हैं।
Airtel के पास एक 1,849 रुपये का प्लान है जिसके साथ 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें कुल 3600 SMS मिलते हैं और 12 महीने के लिए ADOBE Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। मासिक तौर पर देखें तो यह प्लान 154 रुपये प्रति महीने का पड़ रहा है।
एयरटेल का यह प्लान भी उनके लिए डिजाइन किया गया है जो सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं तो यह प्लान भी बेस्ट है। इसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें भी ADOBE Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
एयरटेल के पास एक 489 रुपये का भी प्लान है। यह प्लान खासतौर पर उनके लिए है जो कॉलिंग के साथ कुछ डाटा भी चाहते हैं। इसमें कुल 6 जीबी डाटा मिलता है और 77 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें ADOBE Express Premium मिलता है।
एयरटेल की तरह जियो के पास भी कई तरह के सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान है। पहला प्लान 1,748 रुपये है जो कि 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और मैसेजिंग की भी सुविधा मिलती है, लेकिन डाटा नहीं मिलता।
जियो के पास एक 448 रुपये का प्लान है जो कि 84 दिनों की वैधता के साथा है। इसमें भी कोई डाटा नहीं मिलता है, लेकिन 1000 मैसेज मिलते हैं। इसमें JioTV और JioAICloud की सुविधा मिलती है।
वोडाफोन के पास भी सिर्फ कॉलिंग वाले एनुअल प्लान हैं। एक 1,849 रुपये है जो कि 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
वोडाफोन आइडिया के यह प्लान उनके लिए खास है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग से मतलब है या नंबर को चालू रखना चाहते हैं। इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है और 900 SMS मिलते हैं।