200 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म, Jio का सस्ता प्लान देगा बड़ी राहत

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको कंपनी का एक शानदार प्लान बताने जा रहे हैं। अब आप एक सस्ता प्लान खरीदकर 200 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 22 2026, 18:00 IST
जियो के पास कई सारे धमाकेदार प्लान्स हैंImage Credit : Digit/Jio01 / 09

जियो के पास कई सारे धमाकेदार प्लान्स हैं

​जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 51 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं।​

हर एक कैटेगरी के लिए हैं बेहतरीन प्लान्सImage Credit : Digit/Jio02 / 09

हर एक कैटेगरी के लिए हैं बेहतरीन प्लान्स

जियो के पास हर एक कैटेगरी के यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज ऑप्शन्स मोजूद हैं। अगर आप शॉर्ट टर्म वाले प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब कंपनी ने लंबी वैलिडटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।​

कंपनी के पास है लंबा-चौड़ा पोर्टफोलियोImage Credit : Digit/Jio03 / 09

कंपनी के पास है लंबा-चौड़ा पोर्टफोलियो

जियो के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। अब कंपनी की लिस्ट में 28 दिन, 56 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन के साथ साथ कई सारे एनुअल प्लान्स मौजूद हैं।

ये प्लान खत्म करेगा टेंशनImage Credit : Digit/Jio04 / 09

ये प्लान खत्म करेगा टेंशन

अगर आप बार बार रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते और एनुअल प्लान का आपका बजट नहीं है तो आप 200 दिन वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

लंबी वैलिडिटी वाला शानदार प्लानImage Credit : Digit/Jio05 / 09

लंबी वैलिडिटी वाला शानदार प्लान

जियो अपने ग्राहकों को 2025 रुपये का एक शानदार रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको कंपनी 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 200 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे।

फ्री चैटिंग की सुविधाImage Credit : Digit/Jio06 / 09

फ्री चैटिंग की सुविधा

फ्री कॉलिंग के साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों को इस प्लान में फ्री चैटिंग की भी सुविधा देती है। आपको 200 दिनों तक सभी नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।

यूजर्स को मिलेगा ढेर सारा डेटाImage Credit : Digit/Jio07 / 09

यूजर्स को मिलेगा ढेर सारा डेटा

अगर आप अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो जियो का यह रिचार्ज प्लान आपको खूब पसंद आने वाला है। इस 200 दिन वाले प्लान कंपनी भरपूर डेटा ऑफर कर रही है जिससे आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम को कर पाएंगे।

हर दिन मिलेगा 2GB डेटाImage Credit : Digit/Jio08 / 09

हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

जियो मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज प्लान में 200 दिनों के लिए कुल 400GB हाई स्पीड डेटा दे रही है। मतलब आप हर दिन 2GB तक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको 64kbps की स्पीड मिलेगी।

प्लान में मिलेंगे एक्स्ट्रा फायदेImage Credit : Digit/Jio09 / 09

प्लान में मिलेंगे एक्स्ट्रा फायदे

Jio अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। 200 दिन वाले प्लान में आपको 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्क्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही आप तीन महीने तक जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस्तेमाल कर पाएंगे। टीवी चैनल्स देखने के लिए प्लान में आपको जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!