Realme TechLife की 65 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 80,199 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी इस पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। आप इसे 40% डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 42,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 3,720 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
BESTON की 65 इंच डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में 56% की बड़ी कटौती कर दी है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप बैंक ऑफर में 2500 रुपये तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं।
मोटोरोला के पास स्मार्ट टीवी की कई सारी रेंज मौजूद हैं। 65 इंच डिस्प्ले वाले बड़े टीवी को फ्लिपकार्ट पर 1,39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर 60% की बड़ी छूट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 55,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घऱ ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर आपको 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
एसर की तरफ से आने वाले 65 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी में आपको भर-भर के फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 1,10,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अभी आप इसे 66% की छूट के साथ सिर्फ 37,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको 50W का साउंड आउटपुट देखने को मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है।
TCL की तरफ से आने वाले 65 इंच स्मार्ट टीवी को वेबसाइट पर 1,59,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांक अभी इस स्मार्ट टीवी पर ग्राहकों को फ्लैट 63% की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 59,990 रुपये रह गई है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 3750 की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।