वियान मुल्डर इस मैच में कप्तानी में डेब्यू कर रहे हैं। वे केशव महाराज की जगह कप्तान बने हैं जो कि मैच से पहले चोटिल हो गए थे।
बता दें कि इस सीरीज में द.अफ्रीका के मुख्य कप्तान टेम्बा बवूमा को आराम दिया गया है। बवूमा ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में देश को जीत दिलाई थी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे मैच में द.अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 600 रन बना लिए हैं।
द.अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने तिहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 304 गेंदों पर ही ये कमाल कर दिया है और चौको-छक्कों की झड़ी लगा दी है।
मुल्डर द.अफ्रीका के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हाशिम आमला को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 314 रन बनाए थे।
वियान मुल्डर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ा हो।